Terms & Conditions

Ye website ("GuruTyping Efficiency") एक online practice platform है जहाँ MS Word और MS Excel efficiency test (RSSB LDC / Junior Assistant / CPCT आदि) की practice की जा सकती है। Website का उपयोग करके आप नीचे दी गई शर्तों से सहमत होते हैं।

1. Account

Register करते समय सही नाम, email और mobile number दें। एक account एक ही व्यक्ति के लिए है — login details किसी और के साथ share न करें। गलत उपयोग (account sharing, content copy करना, website को नुकसान पहुँचाना) पाए जाने पर account बिना refund के बंद किया जा सकता है।

2. Plans और Payment

Paid plan खरीदने पर plan में बताए गए दिनों तक सभी exercises का access मिलता है। Payment Razorpay के ज़रिए होता है; हम आपके card/UPI की जानकारी store नहीं करते। Plan की अवधि payment के समय से शुरू होती है (पहले से plan चालू हो तो उसके खत्म होने के बाद से)।

3. Practice सामग्री

यह एक practice simulator है — यह Microsoft Office नहीं है और किसी सरकारी परीक्षा संस्था से जुड़ा नहीं है। Marks केवल practice के लिए हैं; असली परीक्षा का पैटर्न बदल सकता है।

4. Service

हम website को हमेशा चालू रखने की कोशिश करते हैं, पर maintenance या तकनीकी कारणों से कभी-कभी रुकावट हो सकती है। Exercises और features समय-समय पर बदले जा सकते हैं।

5. संपर्क

किसी भी सवाल के लिए: support@gurutyping.com

Last updated: October 2026