Refund & Cancellation Policy

सभी plans digital access (online practice) के लिए हैं और payment के तुरंत बाद चालू हो जाते हैं। कुछ exercises बिल्कुल free हैं ताकि आप खरीदने से पहले website आज़मा सकें।

Refund कब मिलेगा

  • पैसा कट गया पर plan 24 घंटे में चालू नहीं हुआ और हम उसे चालू नहीं कर पाए — पूरा refund।
  • एक ही plan के लिए गलती से दो बार payment हो गई — दूसरी payment का पूरा refund।

Refund कब नहीं मिलेगा

Plan चालू होने के बाद (उपयोग किया हो या नहीं) सामान्यतः refund नहीं दिया जाता। Plan बीच में cancel करने पर बचे दिनों का पैसा वापस नहीं होता।

Process

Refund के लिए payment के 7 दिन के अंदर अपना registered email, order number और Razorpay payment ID लिखकर भेजें: support@gurutyping.com. स्वीकृत refund 5–7 working days में उसी payment method (UPI/card/bank) में वापस जाता है।

Last updated: October 2026